Showing posts with label इनमें आज जरूर रहेगी हलचल. Show all posts
Showing posts with label इनमें आज जरूर रहेगी हलचल. Show all posts

Friday, 11 January 2019

IDEAL STOCK MARKET UPDATE | खबरों वाले शेयर, इनमें आज जरूर रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
टाटा मोटर्स में बड़ी छंटनी:-
जगुआर लैंड रोवर कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी 10 फीसदी यानी करीब 4500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। खर्च कटौती के लिए छंटनी का फैसला लिया गया है।
गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट/कोहिनूर फूड्स/एलटीफूड्स:-
वाणिज्य मंत्री नें कहा है कि कृषि एक्सपोर्ट सब्सिडी पर विचार संभव है। कृषि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दी जा सकती है।कृषि एक्सपोर्ट के लिए ट्रांसपोर्ट सब्सिडी पर विचार किया जा रहा है।
अरविंद स्मार्टस्पेसेज:-
अरविंद स्मार्टस्पेसेज महाराष्ट्र में रियल्टी कारोबार शुरू करेगी। पुणे में कंपनी का मल्टीस्टोरेज रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। अरविंद स्मार्ट स्पेसेज अरविंद ग्रुप की कंपनी है।
ब्लिस जीवीएस फार्मा में हिस्सा बिक्री:-
कोटक महिंद्रा इनवेस्टमेंट ने ब्लिस जीवीएस फार्मा ने 171.59 प्रति शेयर के भाव पर 0.53 फीसदी हिस्सा बेचा है।
लेमन ट्री का नया करार:-
लेमन ट्री ने आंध्र प्रदेश में 50 कमरे वाले रिजॉर्ट से करार किया है। ये रिजॉर्ट आंध्र प्रदेश के डिंडी में है। मार्च 2021 से रिजॉर्ट शुरू होगा।

https://www.idealstock.in/