नया साल शुरू होने से पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने ग्रुप के कर्मचारियों के लिए एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होने कर्मचारियों को 2019 की चुनौतियों के लिए आगाह किया है। चंद्रा ने लिखा है कि 2019 में आर्थिक मोर्चे पर कई चुनौतियां हैं। इसके अलावा चुनावों के कारण भी अनिश्चितता रहेगी। ग्रुप के प्रदर्शन को सुधारने पर एन चंद्रा ने लिखा है कि सभी कंपनियों की बैलेंस शीट सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
चंद्रा का कहना है कि उनका फोकस कर्ज कम करने और रीस्ट्रक्चरिंग पर है। ग्रुप कंपनियों की विस्तार योजनाओं पर एन चंद्रा ने लिखा है कि टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल और टाटा पावर के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल विकसित करने पर काम कर रही है। कंज्यूमर, रिटेल, फाइनेंस कारोबार के विस्तार के लिए ग्रुप डिजिटल स्ट्रैटेजी पर काम कर रहा है। इसके अलावा एन चंद्रा ने कहा कि ग्रुप एयरोस्पेस और डिफेंस कारोबार के लिए एक कंपनी बनाने पर भी काम कर रहा है।
FOR MORE INFORMATION LIKE STOCK CASH TIPS, STOCK CASH TRADING , IDEAL INTRADAY CASH TIPS , BULLION TIPS.
