Tuesday, 11 December 2018

IDEAL STOCK MARKET UPDATE | शक्तिकांता दास बने आरबीआई के नए गवर्नर

शक्तिकांता दास रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद सरकार ने इन्हें नया गवर्नर बनाने का फैसला किया है। शक्तिकांता दास का कार्यकाल 3 साल का होगा। ये आर्थिक मामलों के सचिव के पद से रिटायर हुए हैं और फिलहाल वित्त आयोग के सदस्य हैं। शक्तिकांता को ऐसे वक्त में गवर्नर बनाया गया है जब सरकार के रिजर्व बैंक के साथ बहुत मतभेद है। फिलहाल शक्तिकांता वित्त आयोग के सदस्य हैं
नए आरबीआई गवर्नर के लिए कई चुनौतियां हैं। उन्हें आरबीआई-सरकार के बीच मतभेद सुलझाना होगा। ये दिखना भी चाहिए कि मतभेद सुलझ गया। एनबीएफसी को नकदी देने पर रुख साफ करना होगा। पीसीए यानि प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन नियमों पर साफ नजरिया रखना होगा। आरबीआई के कैश रिजर्व पर पक्ष साफ करना होगा और आरबीआई सेंट्रल बोर्ड के अधिकारों पर राय जाननी होगी।

आरबीआई के नए गवर्नर के नाम का एलान होने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा की शक्तिकांता दास काफी अनुभवी हैं जिससे आर्थिक विकास में मदद मिलेगीI शक्तिकांता दास की नियुक्ति पर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि देश में ऐसा कोई ऑफिसर नहीं है जिसे फाइनेंस और इंडस्ट्री में इतना अनुभव हो।

शक्तिकांता दास को नया आरबीआई गवर्नर बनाने पर इंडस्ट्री बॉडी सीआईआई ने इसका स्वागत किया है। इंडस्ट्री ने ये उम्मीद जताई है कि शक्तिकांता दास अर्थव्यवस्था में नकदी की समस्या को लेकर तुरंत कदम उठाएंगे। सीआईआई प्रेसिडेंट राकेश भारती मित्तल ने कहा कि आरबीआई गवर्नर पद के लिए सरकार ने एक अनुभवी व्यक्ति का चुनाव किया है। शक्तिकांता दास के आरबीआई गवर्नर बनने से निवेशकों और इंडस्ट्री में विश्वास और बढ़ेगा।
FOR MORE INFORMATIO LIKE STOCK CASH TIPS,
https://www.idealstock.in/

IDEAL STOCK MARKET UPDATE| घरेलू कमोडिटी बाजार टूटे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे और नतीजों में कांग्रेस जोरदार वापसी का संकेत दे रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं मध्य प्रदेश में दोनों दलों में कांटे की टक्कर है। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपया बुरी तरह से गिर गया है। डॉलर की कीमत 72 रुपए के पार है। रुपया 1 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। लेकिन इस गिरावट के बावजूद घरेलू कमोडिटी बाजार को कोई सपोर्ट नहीं है। क्योंकि ग्लोबल मार्केट में रिकवरी के बावजूद घरेलू बाजार में कच्चा तेल करीब 1.5 फीसदी नीचे है।


ग्लोबल मार्केट में सोना 5 महीने की ऊंचाई पर है जबकि घरेलू बाजार में इसका दाम 32 हजार के नीचे आ गया है। चांदी भी दायरे में है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर तेजी और कमजोर रुपये के बावजूद बेस मेटल भी बेहद सुस्त चाल दिखा रहे हैं। यही नहीं एग्री कमोडिटी में सोया और पाम तेल की चाल पर भी कमजोर रुपये का असर नहीं दिखा है। दोनों में गिरावट का रुख है।

सोयाबीन एनसीडीईएक्स (जनवरी वायदा): खरीदें - 3340 रुपये, लक्ष्य - 3400 रुपये, स्टॉपलॉस - 3290 रुपये
कच्चा तेल एमसीएक्स (दिसंबर वायदा): खरीदें - 3640 रुपये, लक्ष्य - 3780 रुपये, स्टॉपलॉस - 3580 रुपये
कॉपर एमसीएक्स (फरवरी वायदा): खरीदें - 435 रुपये, लक्ष्य - 445 रुपये, स्टॉपलॉस - 428 रुपये
जिंक एमसीएक्स (दिसंबर वायदा): खरीदें - 186 रुपये, लक्ष्य - 193 रुपये, स्टॉपलॉस - 182.50 रुपये
चांदी एमसीएक्स (मार्च वायदा): खरीदें - 37900 रुपये, लक्ष्य - 39000 रुपये, स्टॉपलॉस - 37400 रुपये
FOR MORE INFORMATION LIKE STOCK CASH TIPS,STOCK CASH TRADING,IDEAL INTRADAY CASH TIPS
http://idealstock.in/

Monday, 10 December 2018

IDEAL STOCK MARKET UPDATE | सोना चमका-कच्चे तेल में उछाल

डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट है। डॉलर की कीमत 71.5 रुपये के पास चली गई है। रुपया करीब तीन हफ्ते के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। फिलहाल इसमें करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि डॉलर इंडेक्स में नरमी के बावजूद रुपया टूटा है।
उधर पिछले हफ्ते ओपेक और नॉन ओपेक रोजाना 12 लाख बैरल क्रूड का उत्पादन घटाने पर सहमत हो गए। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें उछल गईं हैं। हालांकि आज घरेलू बाजार में ऊपरी स्तर से भाव करीब 2.5 फीसदी टूट गए हैं क्योंकि नायमेक्स पर क्रूड कमजोर पड़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में लगातार उत्पादन बढ़ रहा है और अगने साल ग्लोबल डिमांड में कमी का अनुमान है।
इस बीच घरेलू बाजार में सोने का दाम 1 महीने के ऊपरी स्तर पर चला गया है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में ये 5 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। तीन हफ्ते में इसकी कीमतें करीब 4 फीसदी उछल चुकी हैं। उधर मेटल कमजोर दिख रहे हैं। कमजोर रुपये से भी मेटल को सपोर्ट नहीं मिल रहा है। चीन के खराब आंकड़ों से मेटल पर दबाव बना है। चीन में कॉपर का इंपोर्ट गिरा है।
एग्री की बात करें तो चने में तेजी आई है। बुआई में कमी से इसका दाम करीब 0.5 फीसदी बढ़ गया है। अब तक इसकी खेती करीब 13 फीसदी पीछे है। जबकि कुल दालों की बुआई में 10 फीसदी की गिरावट आई है। आज ग्वार में तेजी आई है। रुपये में कमजोरी और कच्चे तेल में पिछले हप्ते के उछाल का असर आज ग्वार पर दिखा है।
एमसीएक्स कच्चा तेल: खरीदें - 3770 रुपये, स्टॉपलॉस - 3720 रुपये, लक्ष्य - 3920 रुपये
चना एनसीडीईएक्स: खरीदें - 4540 रुपये, स्टॉपलॉस - 4480 रुपये, लक्ष्य - 4680 रुपये
एमसीएक्स सोना: खरीदें - 31550 रुपये, स्टॉपलॉस - 31410 रुपये, लक्ष्य - 31750 रुपये
एमसीएक्स जिंक: बेचें - 187 रुपये, स्टॉपलॉस - 189.9 रुपये, लक्ष्य - 183 रुपये
FOR MORE INFORMATION OF STOCKS, COMMODITY MARKET AND MANY OTHER SERVICES & TIPS LIKE
STOCK CASH TIPS,STOCK CASH TRADING TIPS,
CASH TRADING TIPS VISIT WEBSITE WWW.IDEALSTOCK.IN

Thursday, 6 December 2018

कच्चे तेल में तेज गिरावट,

IDEALSTOCK|कच्चे तेल में तेज गिरावट आई है। ओपेक की बैठक से पहले क्रूड का दाम करीब 1 फीसदी फिसल गया है। पूरे बाजार की नजर कच्चे तेल की चाल पर है। आज विएना में ओपेक की अहम बैठक है और खबर है कि इस बैठक में कच्चे तेल का प्रोडक्शन घटाने का फैसला हो सकता है। बहरहाल इसमें काफी पेंच है। रूस का क्या रुख होगा या साफ नहीं है। वहीं ईरान पहले ही खुद को कोटे से बाहर रखने की बात कर चुका है यानि ईरान खुद को प्रोडक्शन कटौती का हिस्सा नहीं बनने देना चाहता है। वहीं वह ये भी कह रहा है कि अगर उत्पादन कटौती नहीं हुई तो क्रूड का दाम 40 डॉलर तक गिर सकता है। इस बीच कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद रुपया कमजोर हो गया है और डॉलर की कीमत 71 के पार चली गई है।
सोने-चांदी पर नजर डालें तो दोनों की चमक बढ़ गई है। घरेलू बाजार में दोनों एक महीने की ऊंचाई पर हैं। कमजोर रुपया और ग्लोबल मार्केट में तेजी से सपोर्ट है। इस बीच बेस मेटल में गिरावट आई है। घरेलू बाजार में कमजोर रुपये से भी इसे सपोर्ट नहीं है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। एग्री कमोडिटी में मसाले एक्शन में हैं। धनिया जहां 20 महीने की ऊंचाई पर है। वहीं जीरे का भाव 5 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया है।

सोना एमसीएक्स: खरीदें - 31150, स्टॉपलॉस - 31050, लक्ष्य - 31400
चांदी एमसीएक्स: खरीदें - 37300, स्टॉपलॉस - 37100, लक्ष्य - 37800
कच्चा तेल एमसीएक्स: बेचें - 3750, स्टॉपलॉस - 3800, लक्ष्य - 3680
कॉपर एमसीएक्स: बेचें - 436, स्टॉपलॉस - 438, लक्ष्य - 432

Wednesday, 5 December 2018

कमोडिटी का ट्रेडिंग टाइम बढ़ा

IDEALSTOCK|कमोडिटी एक्सचेंज भी अब शेयर बाजार के साथ ही खुलेंगे। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कमोडिटी में ट्रेडिंग टाइम को बढ़ा दिया है। अब 10 बजे की बजाय सुबह 9 बजे कमोडिटी एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। इसके तहत एग्री कमोडिटी में ट्रेडिंग रात 9 बजे तक हो सकेगी। फिलहाल एग्री कमोडिटी में ट्रेडिंग शाम 5 बजे बंद हो जाती है।

इस तरह से एग्री कमोडिटी के लिए जहां ट्रेडिंग टाइम में 5 घंटे की बढ़ोत्तरी होगी वहीं नॉन एग्री कमोडिटी का ट्रेडिंग टाइम 1 घंटे बढ़ जाएगा। सेबी ने कहा है कि किसानों के फायदे और विदेशी बाजार से तालमेल बैठाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इससे पहले सेबी की कमोडिटी डेरिवेटिव एडवायजरी कमिटी ने ट्रेडिंग टाइम बढ़ाने की सिफारिश की थी।

पिछले हफ्ते जी20 की बैठक में अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर को लेकर दोनों देशों में बनी आपसी सहमति का असर कमोडिटी बाजार पड़ा है और आज कच्चे तेल में भारी तेजी आई है। घरेलू बाजार में क्रूड का दाम करीब 4 फीसदी उछल गया है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट करीब 4.5 फीसदी उछलकर 62 डॉलर के पार चला गया है। जबकि नायमेक्स क्रूड में 5 फीसदी की तेजी आई है। दरअसल अमेरिका और चीन अगले 1.5 महीने तक इंपोर्ट ड्यूटी न बढ़ाने को लेकर आपस में सहमत हो गए हैं। वहीं थोड़ी देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रवीट किया कि चीन अमेरिका से इंपोर्ट होने वाली कारों पर से टैरिफ हटाने के लिए राजी हो गया है। ऐसे में बाजार में ट्रेड वॉर के ठंडा पड़ने की उम्मीद बढ़ी है और इसी वजह से क्रूड से लेकर बेस मेटल तक उछल गए हैं।

बेस मेटल्स की बात करें तो ट्रेड वॉर ठंडा पड़ने की उम्मीद से बेस मेटल में भी रौनक है। उधर सोने और चांदी में भी आज बढ़त पर कारोबार है। ग्लोबल मार्केट में कमजोर डॉलर से इनको सपोर्ट है और घरेलू बाजार में कमजोर रुपया सहारा दे रहा है।

अब एक बड़ी खबर कमोडिटी एक्सचेंज भी अब शेयर बाजार के साथ ही खुलेंगे। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कमोडिटी में ट्रेडिंग टाइम को बढ़ा दिया है। अब 10 बजे की बजाय सुबह नौ बजे कमोडिटी एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। इसके तहत एग्री कमोडिटी में ट्रेडिंग रात 9 बजे तक हो सकेगी। फिलहाल एग्री कमोडिटी में ट्रेडिंग शाम 5 बजे बंद हो जाती है। इस तरह से एग्री कमोडिटी के लिए जहां ट्रेडिंग टाइम में 5 घंटे की बढ़ोत्तर होगी, वहीं नॉन एग्री कमोडिटी का ट्रेडिंग टाइम 1 घंटे बढ़ जाएगा। सेबी ने कहा है कि किसानों के फायदे और विदेशी बाजार से तालमेल बैठाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इससे पहले सेबी की कमोडिटी डेरिवेटिव एडवायजरी कमिटी ने ट्रेडिंग टाइम बढ़ाने की सिफारिश की थी।

Tuesday, 4 December 2018

कच्चे तेल में तेजी जारी,खेती पर सूखे की मार

IDEALSTOCK|कच्चे तेल में आज लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी जारी है। घरेलू बाजार में ये 1.5 फीसदी ऊपर है। जबकि ग्लोबल मार्केट में इसका दाम करीब 1 फीसदी बढ़ गया है। इस हफ्ते ओपेक की अहम बैठक है। माना जा रहा है कि ओपेक उत्पादन कटौती का एलान कर सकता है। उधर डॉलर में गिरावट के बावजूद ग्लोबल मार्केट में सोना मजबूत है और इसकी असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। घरेलू बाजार में सोने का दाम 2 दिन में ही करीब 500 रुपये बढ़ गया है। वहीं चांदी 1 हजार रुपये महंगी हो गई है। इस बीच बेस मेटल में भारी उठापटक हो रही है।
एग्री की बात करें तो सरसों का भाव पिछले 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। इसमें 4000 रुपये के नीचे कारोबार हो रहा है। दरअसल इसकी बुआई करीब 4 फीसदी आगे चल रही है। वहीं सोयाबीन में गिरावट से भी सरसों की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इस बीच कॉटन और कपास खली वायदा में भी गिरावट आई है।
सूखे की मार रबी फसलों की बुआई पर पड़ी है। नवंबर तक रबी की बुआई करीब 8 फीसदी गिर गई है। जिसमें मोटे अनाजों की खेती में सबसे ज्यादा 27 फीसदी की कमी देखी जा रही है। लेकिन गेहूं और दाल की स्थिति चिंताजनक है। दाल की खेती में जहां बारह परसेंट की गिरावट आई है। वहीं गेहूं की बुआई भी 2.5 फीसदी पिछड़ गई है। दालों में सबसे ज्यादा खराब स्थिति चने की खेती है, जो पिछले साल से करीब 15 फीसदी कम है
एमसीएक्स कॉपर: खरीदें - 439 रुपये, स्टॉपलॉस - 435 रुपये, लक्ष्य - 445 रुपये
एमसीएक्स जिंक: बेचें - 186 रुपये, स्टॉपलॉस - 187.50 रुपये, लक्ष्य - 183.80 रुपये
एमसीएक्स चांदी: बेचें - 37300 रुपये, स्टॉपलॉस - 37550 रुपये, लक्ष्य - 36800 रुपये
एमसीएक्स कच्चा तेल: खरीदें - 3730 रुपये, स्टॉपलॉस - 3680 रुपये, लक्ष्य - 3820 रुपये
एमसीएक्स लेड: खरीदें - 138.50 रुपये, स्टॉपलॉस - 137.20 रुपये, लक्ष्य - 141 रुपये

एग्री कमोडिटी में कैस्टर और कपास खली में तेजी आई है, लेकिन चने का भाव 1.5 फीसदी लुढ़क गया है। मसालों में धनिया और जीरे में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। लेकिन तिलहन में दबाव है और सोयाबीन के साथ सरसों का भी भाव लुढ़क गया है। जिसमें सरसों 6 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। घरेलू बाजार में ये 4.5 फीसदी उछल गया है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में तेजी आई है और रुपए में कमजोरी से घरेलू कीमतों को दोहरा सपोर्ट मिला है। सोने की चमक भी बढ़ गई है। घरेलू बाजार में 350 रुपये ऊपर कारोबार हो रहा है। वहीं चांदी में 900 रुपये का उछाल आया है। दरअसल डॉलर में गिरावट से ग्लोबल मार्केट में कीमतों को सपोर्ट मिला है। वहीं रुपए में कमजोरी से घरेलू बाजार में दोहरा सपोर्ट है। ग्लोबल मार्केट में आई तेजी से बेस मेटल में भी रौनक आई है और कॉपर समेत सभी मेटल जोरदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।



Monday, 3 December 2018

कच्चे तेल में उछाल

IDEALSTOCK|पिछले हफ्ते जी20 की बैठक में अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर को लेकर दोनों देशों में बनी आपसी सहमति का असर कमोडिटी बाजार पड़ा है और आज कच्चे तेल में भारी तेजी आई है। घरेलू बाजार में क्रूड का दाम करीब 4 फीसदी उछल गया है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट करीब 4.5 फीसदी उछलकर 62 डॉलर के पार चला गया है। जबकि नायमेक्स क्रूड में 5 फीसदी की तेजी आई है। दरअसल अमेरिका और चीन अगले 1.5 महीने तक इंपोर्ट ड्यूटी न बढ़ाने को लेकर आपस में सहमत हो गए हैं। वहीं थोड़ी देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रवीट किया कि चीन अमेरिका से इंपोर्ट होने वाली कारों पर से टैरिफ हटाने के लिए राजी हो गया है। ऐसे में बाजार में ट्रेड वॉर के ठंडा पड़ने की उम्मीद बढ़ी है और इसी वजह से क्रूड से लेकर बेस मेटल तक उछल गए हैं।

बेस मेटल्स की बात करें तो ट्रेड वॉर ठंडा पड़ने की उम्मीद से बेस मेटल में भी रौनक है। उधर सोने और चांदी में भी आज बढ़त पर कारोबार है। ग्लोबल मार्केट में कमजोर डॉलर से इनको सपोर्ट है और घरेलू बाजार में कमजोर रुपया सहारा दे रहा है।

अब एक बड़ी खबर कमोडिटी एक्सचेंज भी अब शेयर बाजार के साथ ही खुलेंगे। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कमोडिटी में ट्रेडिंग टाइम को बढ़ा दिया है। अब 10 बजे की बजाय सुबह नौ बजे कमोडिटी एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। इसके तहत एग्री कमोडिटी में ट्रेडिंग रात 9 बजे तक हो सकेगी। फिलहाल एग्री कमोडिटी में ट्रेडिंग शाम 5 बजे बंद हो जाती है। इस तरह से एग्री कमोडिटी के लिए जहां ट्रेडिंग टाइम में 5 घंटे की बढ़ोत्तर होगी, वहीं नॉन एग्री कमोडिटी का ट्रेडिंग टाइम 1 घंटे बढ़ जाएगा। सेबी ने कहा है कि किसानों के फायदे और विदेशी बाजार से तालमेल बैठाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इससे पहले सेबी की कमोडिटी डेरिवेटिव एडवायजरी कमिटी ने ट्रेडिंग टाइम बढ़ाने की सिफारिश की थी।

एमसीएक्स कच्चा तेल (दिसंबर वायदा): खरीदें - 3730 रुपये, स्टॉपलॉस - 3675 रुपये, लक्ष्य - 3820 रुपये
एमसीएक्स चांदी (मार्च वायदा): खरीदें - 36400 रुपये, स्टॉपलॉस - 36210 रुपये, लक्ष्य - 36850 रुपये
एमसीएक्स निकेल: खरीदें - 790 रुपये, स्टॉपलॉस - 780 रुपये, लक्ष्य - 805 रुपये