Sunday 11 November 2018

कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव

IDEALSTOCK|सऊदी अरब के सप्लाई में कटौती के कारण कच्चे तेल में तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड फिर 71 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। क्रूड में अक्टूबर से करीब 20 फीसदी की गिरावट हो चुकी है जिसके मद्देनजर सऊदी अरब ने दिसंबर में सप्लाई में 5 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती का एलान किया है जो कुल ग्लोबल सप्लाई का 0.5 फीसदी है। हालांकि, अमेरिका में उत्पादन बढ़ने की संभावना से कच्चे तेल को ऊपरी स्तर पर थोड़ी रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में पिछले हफ्ते 12 रिग बढ़े हैं जिससे उत्पादन बढ़ने के संकेत हैं।


डॉलर इंडेक्स 16 महीने के ऊंचाई पर है लेकिन सोने और चांदी में छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। बाजार की नजर इस हफ्ते अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर रहेगी क्योंकि फेडरल रिजर्व ने दिसंबर में दरें बढ़ाने के संकेत दिए थे। डॉलर इंडेक्स में तेजी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेस मेटल्स में कमजोरी है। शंघाई में निकेल 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं कॉपर के दाम में भी करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी है।


कच्चा तेल एमसीएक्स (नवंबर वायदा) : खरीदें - 4300, स्टॉपलॉस - 4255 और लक्ष्य - 4400
चांदी एमसीएक्स (दिसंबर वायदा) : बेचें - 36700, स्टॉपलॉस - 36200 और लक्ष्य - 38600
सरसों एनसीडीईएक्स (दिसंबर वायदा) : बेचें - 4150, स्टॉपलॉस - 4200 और लक्ष्य - 4080
गेहूं एनसीडीईएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 2060, स्टॉपलॉस - 2030 और लक्ष्य - 2100


दिवाली पर भारी बर्फबारी कश्मीर के सेब किसानों पर मुसीबत बनकर टूटी। कश्मीर में वक्त से पहले हुई भारी बर्फबारी ने सेब किसानों की कमर तोड़ दी है। आकलन के मुताबिक 24 घंटे में भारी बर्फबारी के चलते सेब किसानों को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सेब की फसलों को ही नुकसान नहीं हुआ बल्कि सेब के बागान भी बर्बाद हुए हैं। बर्फबारी इतनी ज्यादा हुई कश्मीर से बाहर आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया जिससे सेब को बाहर भेजना भी मुश्किल हो गया है। भारी बर्फबारी से नुकसान सिर्फ किसानों का ही नहीं हुआ है बल्कि अब इसका असर कंज्यूमर पर भी पड़ेगा। फसलों को हुए भारी नुकसान की वजह से आने वाले दिनों में सेब के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है।


No comments:

Post a Comment