Tuesday 20 November 2018

नैचुरल गैस की शुरुआती गिरावट थमी

IDEALSTOCK|कमोडिटी में नैचुरल गैस की शुरुआती गिरावट कम हो गई है। फिलहाल इसमें करीब 5 फीसदी नीचे कारोबार हो रहा है। वहीं एल्युमिनियम में 0.5 फीसदी की तेजी आई है। वहीं चांदी में कारोबार के शुरुआत से ही बिकवाली हावी है। कच्चे तेल की तेजी हवा हो गई है। ग्लोबल मार्केट में एक परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। इससे पहले ओपेक की ओर से सप्लाई कटौती की अटकलों से तेजी आई थी।

एग्री की बात करें तो एक्सपायरी के दिन कैस्टर सीड नवंबर वायदा में 4 फीसदी का निचला सर्किट लगा हुआ है। हालांकि दिसंबर वायदा सिर्फ 1.5 फीसदी नीचे है। लेकिन रिकॉर्ड स्तर से इसकी कीमतें करीब 10 फीसदी फिसल चुकी हैं। वहीं चने में जोरदार तेजी आई है और इसका दिसंबर वायदा 3.5 फीसदी उछल गया है। वहीं कपास खली में बिकवाली हावी है और ये 1.5 फीसदी लुढ़क गया है। जबकि मेंथा तेल में 4 फीसदी का निचला सर्किट लगा है और इसका दाम पिछले 1.5 महीने के निचले स्तर पर आ गया है।
खाने के तेलों में भी गिरावट का रुख है। क्रूड पाम तेल 500 रुपए के नीचे फिसल गया है। ये 15 महीने के निचले स्तर पर है। जबकि सोया तेल भी 3 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एनसीडीईएक्स सरसों (दिसंबर वायदा) : बेचें - 4120, स्टॉपलॉस - 4160, लक्ष्य - 4030
एनसीडीईएक्स ग्वार सीड (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 4480, स्टॉपलॉस - 4440, लक्ष्य - 4580
एमसीएक्स कच्चा तेल (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 4100, स्टॉपलॉस - 4060, लक्ष्य - 4160
एमसीएक्स कॉपर (नवंबर वायदा) : बेचें- 442, स्टॉपलॉस - 445, लक्ष्य - 438
मजबूत रुपये से खाने के तेलों में गिरावट बढ़ती जा रही है। वायदा में क्रूड पाम तेल का दाम पिछले 15 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। वहीं सोया तेल भी 3 महीने के निचले स्तर पर है। इस महीने पाम तेल का दाम करीब 12 फीसदी फिसल चुका है। दरअसल घरेलू बाजार में सोयाबीन और सरसों की कीमतों पर दबाव है। दूसरी ओर कैस्टर में जोरदार गिरावट जारी है। आज इसका भाव 3 हफ्ते के निचले स्तर पर गिर गया है।
वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है और रुपया पिछले 2.5 महीने की ऊंचाई पर चला गया है। डॉलर की कीमत 71.3 के पास तक आ गई है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिला है। गोल्डमैन सैक्स को डॉलर इंडेक्स में गिरावट का अनुमान है। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि अगले साल डॉलर में 6 फीसदी गिरावट संभव है।
अब बात कच्चे तेल की जो ग्लोबल मार्केट में कमजोर है लेकिन घरेलू बाजार में इसमें तेजी दिख रही है। इस बीच नैचुरल गैस में आज गिरावट आई है वहीं सोने और चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है जबकि बेस मेटल में सुस्त कारोबार हो रहा है।

No comments:

Post a Comment